Business News

हर्बालाइफ न्यूट्रीशन दक्षिणपूर्व एशिया के उपभोक्ताओं से अपील करता है कि संतुलित पोषण आदतों से मोटापे का मुकाबला सक्रियता से करें

Business Wire India

ग्लोबल न्यूट्रीशन कंपनी, हर्बालाइफ (एनवाईएसई:एचएलएफ), ने दक्षिणपूर्ण एशिया के उपभोक्ताओं से अपील की है कि दैनिक जीवन में संतुलित पोषण आदतें अपना कर मोटापे से सक्रियता से मुकाबला करें। पहले दक्षिणपूर्व एशिया जनस्वास्थ्य पोषण (एसईए-पीएचएन) सम्मेलन में अपने विचार रखते हुए हर्बालाइफ न्यूट्रीशन एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य डॉ. वांग चिन कुन वांग ने मोटापे से संघर्ष में सहायता के लिए संतुलित पोषण की भूमिका रेखांकित की और इस बात पर चिन्ता जताई कि कैसे इस क्षेत्र में इसे कम करके आंका गया है। एसईए-पीएचएन कांफ्रेंस का आयोजन क्वालालंपुर, मलेशिया में 14-17 मई 2017 को किया गया था। इसका मकसद दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पोषण को बढ़ावा देना है।   
 
हर्बालाइफ एशिया पैसेफिक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक श्री स्टीफन कोनची ने कहा, “हर्बालाइफ न्यूट्रीशन को पहले दक्षिणपूर्व एशिया जनस्वास्थ्य पोषण सम्मेलन का डायमंड प्रायोजक होने पर गर्व है।" उन्होंने आगे कहा, "हम दुनिया भर में सकारात्मक पोषण आदतों को प्रेरित करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। और यह कांफ्रेंस हमारे लिए एक उपयुक्त मंच है जहां से पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में संतुलित पोषण के फायदों का प्रचार-प्रसार जारी रखा जाए। इस कांफ्रेंस में भाग लेने और इसका समर्थन करने के साथ-साथ हम इस दर्शन से जुड़े विज्ञान को स्वास्थ्य और पोषण उद्योग के स्टेकधारकों के साथ साझा करने की उम्मीद करते हैं और समान विचार वाले साझेदारों के साथ काम करना चाहते हैं ताकि इस क्षेत्र में मिलकर मोटापे का मुकाबला किया जा सके।”
 
डॉ. वांग मेटाबोलिज्म और पोषण में एक विशेषज्ञ हैं तथा इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर न्यूट्रास्यूटिकल्स एंड फंक्शनल टूल्स के प्रेसिडेंट तथा फेडेरेशन एसोसिएशन ऑफ एशियन न्यूट्रीशन सोसाइटीज के कौंसिल सदस्य ने कहा, “दक्षिण पूर्व एशिया में मोटे और ज्यादा वजन वाले लोगों का प्रतिशत 2010 के 19.8% से बढ़कर 2014 में 22% हो गया। ऐसे में  उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य संबद्ध चुनौतियों - जैसे डायबिटीज, कार्डियोवस्कुलर डिजीज और कैंसर के प्रति ज्यादा जागरूक होने की आवश्यकता है। इनका संबंध वजन ज्यादा होने और मोटापे से है। वैसे तो मोटापे से लड़ने के कई ज्ञात तरीके हैं, लेकिन ज्यादातर आबादी समूहों के लिए संतुलित पोषण आदतों को अपनाना मोटापे से निपटने का आमतौर पर सुरक्षित और स्थायी तरीका समझा जाता है।”
 
संतुलित पोषण आदतें अपनाने के लिए पोषण विशेषज्ञों और चिकित्सा पेशेवरों के साथ व्यावहारिक उपाय साझा करते हुए डॉ. वैंग ने आगे कहा कि कैलोरी इनटेक की गणना और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का सेवन महत्वपूर्ण आदते हैं जिसे वजन प्रबंध के लिए बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे उपभोक्ताओं का सशक्तिकरण हो सकता है और उनमें पोषण संबंधी समझदारी आएगी जिससे वे अपने भोजन की योजना बेहतर ढंग से बना पाएंगे। और ज्यादा खाने से बचने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सोयबीन प्रोटीन को पसंद करते हैं क्योंकि मानव स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक और प्रभावी असर होता है। इनमें कार्डियोवस्कुलर बीमारियों, ऑस्टियोपोरोसिस और कुछेक कैंसर क जोखिम कम होना शामिल है।
 
हर्बालाइफ न्यूट्रीशन ने अपने प्रदर्शनी बूथ पर गतिविधियों की श्रृंखला का आयोजन किया था ताकि कांफ्रेंस के डेलीगेट्स को हर्बालाइफ संतुलित पोषण दर्शन को समझने में सहायता की जा सके और संतुलित पोषण आदतों को दैनिक जीवन में शामिल किया जा सके।
 
हर्बालाइफ के बारे में
 
हर्बालाइफ एक अंतरराष्ट्रीय पोषण कंपनी है जो 1980 से अपने जोरदार उत्पादों से लोगों का जीवन बदलती रही है। हमारे पोषण, वेट मैनजमेंट, एनर्जी और फिटनेस तथा पर्सनल केयर उत्पाद खासतौर से उपलब्ध हैं और समर्पित व स्वतंत्र हर्बालाइफ सदस्यों के जरिए 90 से ज्यादा देशों में उपलब्ध हैं।  à¤¹à¤® दुनिया भर में फैली खराब पोषण और मोटापे की समस्या को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हम उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद पेश करते हैं, हर्बालाइफ सदस्य के साथ आमने-सामने की कोचिंग कराते हैं और एक ऐसा समाज तैयार करते हैं जो ग्राहकों को स्वस्थ सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। 
हम हर्बालाइफ फैमिली फाउंडेशन (एचएफएफ) और इसके कासा हर्बालाइफ प्रोग्राम का समर्थन करते हैं ताकि जरूरतमंद बच्चों के लिए अच्छा पोषण लाने में सहायता कर सके। हम दुनिया भर में 190 से ज्यादा विश्व स्तर के एथलीट (खिलाड़ियों), टीम और ईवेंट का भी समर्थन करते हैं। इनमें क्रिसटियानो रोनाल्डो, एलए ग्लैक्सी और कई अन्य खेलों के चैम्पियन शामिल हैं।
 
दुनिया भर में कंपनी के 8,000 से ज्यादा कर्मचारी है और इसके शेयरों का सौदा न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई : एचएलएफ) में होता है। 2016 में इसकी शुद्ध बिक्री 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी। हर्बालाइफ वेबसाइट पर अच्छी-खासी मात्रा में वित्तीय और अन्य सूचनाएं हैं जो https://ir.Herbalife.com पर आइए। कंपनी निवेशकों को समय-समय पर अपने वेबसाइट पर आने के लिए प्रेरित करती है क्योंकि सूचना अद्यतन की जाती है और नई सूचना डाली जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए Herbalife.com या  IAmHerbalife.com. पर आइए।
 
स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें:
https://www.businesswire.com/portal/site/home/permalink/?ndmViewId=multimedia_detail&eid=51556307&newsLang=en
 
संपर्क :
हर्बालाइफ एशिया पैसेफिक
डालिया मोहम्मद लियाव, +852-3589-2643
वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, एशिया प्रशांत
dalieal@herbalife.com